पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर को हराकर डीएवी 8 फाइनल में

अमृतसर को हराकर डीएवी-8 फाइनल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। क्रिमिका क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में डीएवी-8 चंडीगढ़ ने डीएवी स्कूल अमृतसर को रोमांचक सेमीफाइनल में 4 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में स्थान बना लिया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डीएवी स्कूल चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से स्टार बल्लेबाज विनीत ढाका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी डीएवी स्कूल अमृतसर की टीम ने लक्ष्य तक पहुंचने का काफी प्रयास किया लेकिन वे 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सके। इस प्रकार डीएवी स्कूल चंडीगढ़ ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट के सितारे सिक्सर किंग युवराज सिंह और टर्बनेटर हरभजन सिंह ने शुरु किया था।