पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल (मेंस) इवनिंग कॉलेज चैंपियनशिप में जीएचजी खालसा कॉलेज फॉर एजुकेशन गुरुसर सदर ने खिताबी जीत दर्ज की है। पीयू ग्राउंड पर खेले गए मैच में खेले गए फाइनल में उसने डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज चंडीगढ़ को एकतरफा मैच में 2-0 से हराया। मैच के हाफ टाइम तक विजेता टीम 1-0 से आगे थी और अंत तक उन्होंने इस बढ़त को दोगुणा कर दिया। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रमण करना शुरु कर दिया लेकिन करीब 20 मिनट के बाद जीएचजी खालसा कॉलेज के स्ट्राइकर को सफलता मिली और उन्होंने बॉल को गोल मे पहुंचा दिया। इसके बाद दूसरे हाफ के शुरुआत में उन्होंने एक और गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज चंडीगढ़ ने गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। वहीं इससे पहले सेमीफाइनल में जीएचजी खालसा कॉलेज फॉर एजुकेशन गुरुसर सदर ने महिलपुर को एकतरफा अंदाज में 5-1 से और डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज चंडीगढ़ ने ढूडीके को 2-0 से रौंदकर अंतिम चार में जगह पक्की की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.