पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट ने खजाना ऑफिसर को दिया ३१ तक का समय

कोर्ट ने खजाना ऑफिसर को दिया ३१ तक का समय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. कोर्ट द्वारा पेमेंट रिलीज करने के ऑर्डर के बाद भी खजाना दफ्तर से किसानों को पैसे ना दिए जाने के चलते मोहाली कोर्ट में विज्ञत पेशी पर खजाना ऑफिसर को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश दिए था। इसी के चलते एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज जसविंदर शीमार की कोर्ट में आज खजाना ऑफिसर शशि पूरी पेश हुई, वहीं दूसरी ओर किसानों की तरफ से एडवोकेट शेर सिंह राठौर पेश हुए। कोर्ट ने खजाना ऑफिसर को 31 जनवरी तक किसानों के पैसों को हर हाल में रिलीज करने का समय दिया। वहीं, कोर्ट में खजाना ऑफिसर ने भी 31 जनवरी तक पैसों को रिलीज करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि खजाना दतर में कोर्ट द्वारा दिए गए करीब ३० करोड़ रूपये की राशि है, जो कि काफी समय से रिलीज नहीं हुए।