पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेल और गैस बचाओ का दिया संदेश

तेल और गैस बचाओ का दिया संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 36 में 65वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास से किया गया। स्टूडेंट्स ने समारोह में देश भक्ति गीत और स्वयं तैयार की हुई कविता के माध्यम से एक बार देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों की याद को ताजा कर दिया। समारोह पर हिंदोस्तान पेट्रोलियम के सहयोग से गैस और तेल बचाओं के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक किया गया, टिप्स दिए गए कि हमें किस तरह छोटे छोटे कार्यों में थोड़ी सी सावधानी रखते हुए रोजाना की लाइफ में गैस और तेल की बचत कर सकते है । इसके लिए स्टूडेंट्स पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विकल्प भी बताए गए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया।