पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट स्कूल 35 ने किया विजयी आगाज

गवर्नमेंट स्कूल-35 ने किया विजयी आगाज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। कोका कोला अंडर-16 क्रिकेट कप के पहले मैच में गवर्नमेंट स्कूल-35 ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 को 8 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है। गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 में खेले गए मैच में जीएनपीएस-36 की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवरों में सिर्फ 91 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से हरिंदर सिंह ने 50 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली जबकि भीम ने 11 रन का योगदान दिया। गवर्नमेंट स्कूल-35 के लिए दानीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 6 बल्लेबाजों को चलता किया जबकि मनदीप सिंह ने 15 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में उतरी गवर्नमेंट स्कूल-35 की टीम ने सिर्फ 15.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए जगमीत ने 42 रन की पारी खेली जबकि लक्ष्य ने 21 रन का योगदान दिया। जीएनपीएस-36 की ओर से आदित्य और अमन ने 1-1 विकेट झटका।