पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। यार लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम-धाम नाल सबने इक्कट्ठे हो के मनाया। सालों के बाद घर वालो के साथ लोहड़ी का त्यौहार सारी उम्र याद रहेगा,क्योंकि जो बच्चे मेरे साथ खेलते थे उनके बच्चे भी एक साथ इक्कट्ठे होकर सब ने लोहड़ी का खूब आनंद लिया। कहते-कहते आंखें नम होने लगी और शमशेर सिंह अपने परिवार सहित बुड़ैल जेल की ओर निकल पड़े। ज्ञात रहे कि पंजाब के पूर्व स्व सीएम बयंत सिंह हत्यारे के आरोपी शमशेर सिंह और लखविंद्र सिंह लक्खा है जिनको 27 दिसंबर को 28 दिनों की पेरोल पर जाने की आज्ञा दी गई थी। शनिवार को 28 दिनों की पेरोल खत्म हो जाने से पहले दोनों कुछ क्षणों के लिए दोनों फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब में माथा टेकने पहुंचे जिसके बाद दोनों अपने परिवार सहित बुड़ैल तक साथ गए और फिर आखरी विदाई लेने के बाद अंदर चले गए।
19 साल बाद खोला गांव वाला घर:
बुड़ैल जेल में जाने से पहले बेटे से मिलने की बेसब्री कुछ इस तरह थी कि हर समय फोन पर बस यह ही पूछा जा रहा था कि मेरे लिए भी टाइम ले लेना,मै तुम् हारा गुरुद्वारा साहिब में इंतजार कर रहा हूं। पूर्व स्व सीएम बयंत सिंह के हत्यारे लखविंद्र सिंह ल खा के पिता दर्शन सिंह अपने बेटे से मिलने के लिए सुबह से इंतजार में जुटे हुए थे। दर्शन सिंह ने बताया कि 28 दिनों का सफर सारी उम्र के लिए यादगार साबित हुई है।
Photo: sk joshi
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.