पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनया गांव। गोविंद नगर की हरिन्दर कौर ने पुलिस मे शिकायत लिखवाई है कि शुक्रवार सांय 6 बजे के करीब वह गुरुद्वारे जा रही थी कि उसका पड़ोसी सुजान सिंह जो उसे रोज गंदे इशारे करता है उसने पास आ कर हरिन्दर कौर के साथ जबरदस्ती शारीरिक हरकतें शुरू कर दी उसके शोर मचाने पर उसका पति अर्जुन सिंह भी वहा आ गया तो वह उसे मारने लग गया जिस पर अर्जुन सिंह बेहोश हो गया जिसे उनका पडो़सी राजू उठा कर पी जी आई ले गया थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह सिन्धु ने बताया कि इंस्पेक्टर फतेह फकीर सिंह ने जांच कर आरोपी सुजान सिंह को धारा 354,354 ऐ के अधीन गिरफ्तार कर लिया है जिसे मानयोग अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया गया है। पीडिता ने बताया कि इस दौरान उसकी ढाई तोले की सोने की चेन भी वही गुम हो गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.