पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यक्तिगत आरोपों से पार्टी प्रवक्ता उत्तेजित न हों : इनेलो

व्यक्तिगत आरोपों से पार्टी प्रवक्ता उत्तेजित न हों : इनेलो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पार्टी प्रवक्ताओं को सलाह दी है कि वे व्यक्तिगत आरोपों पर संयम बरतें। किसी भी मुद्दे पर तथ्य, तर्क, आंकड़ों और उदाहरणों के साथ पार्टी का पक्ष रखें। मीडिया कर्मियों से अनावश्यक उलझने से बचें और उनसे मधुर संबंध बनाए रखें। इसके लिए पार्टी ने प्रवक्ताओं के लिए विस्तृत गाइड लाइन जारी की है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आर. एस. चौधरी ने बताया कि गाइड लाइन जारी करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी मुद्दे पर पार्टी का विरोधाभासी पक्ष न हो। प्रवक्ता कोई भी ऐसी बात कहने से बचें जो वोटरों को भ्रमित करने वाली हो। अगर किसी बहस में विरोधी पक्ष हावी होने की कोशिश करे तब भी हमारे प्रवक्ता शालीनता के साथ अपनी बात कह सकें। यह गाइड लाइन सभी प्रवक्ताओं को भिजवाई गई है।

ये हैं इनेलो की गाइड लाइन:
- अपुष्ट और अनिश्चित तथ्यों के आधार पर मीडिया में कभी अपनी प्रतिक्रिया न दें।
- पार्टी प्रवक्ता किसी तरह के दबाव में नहीं आएं। निडरता के साथ अपना पक्ष रखें।
- पार्टी अथवा शीर्ष नेताओं पर आरोप लगने पर उत्तेजित न हों, तथ्यों के साथ खंडन करें।
- देश और प्रदेश के घोटालों और समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखने के साथ ही पार्टी की रीति-नीति के अनुसार समाधान भी सुझाएं।
- प्रभावी तरीके से अपना पक्ष रखने के लिए आरटीआई का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- विभिन्न प्रकोष्ठों, मीडिया पर्सन, प्रोफेशनल्स और आम वोटरों से समस्याओं के बारे में लगातार फीडबैक लें।
- सभी प्रवक्ता केवल अपने अधिकार क्षेत्र के मुद्दों पर ही प्रतिक्रिया दें।