पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर \'जनÓ आधार टटोलेगी \'आपÓ सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में आज दूसरी बार होगी जनसभा, राष्ट्री

गणतंत्र दिवस पर \'जनÓ आधार टटोलेगी \'आपÓ सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में आज दूसरी बार होगी जनसभा, राष्ट्रीय पदाधिकारी करेंगे संबोधित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस पर आम आदमी पार्टी एक बार फिर जन आधार टटोलेगी। 'आप' पार्टी सेक्टर-25 के रैली मैदान में ध्वजारोहण और सुबह साढ़े 11 बजे जनसभा करेगी। 'आप' के प्रो. मंजीत सिंह ने बताया कि जनसभा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता नवीन जयहिंद संबोधित करेंगे। जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. बलजीत भी उपस्थित होंगे। 'आप' की चंडीगढ़ इकाई की मीडिया समिति के सदस्य नरेश गर्ग और गुरजसजीत धालीवाल के अनुसार इस जनसभा का उद्देश्य चंडीगढ़ में आप- के जनाधार को संगठित करने के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लोगों के सामने पेश करना है। इस दौरान पार्टी का सदस्यता अभियान भी जारी रहेगा। इससे पहले 12 जनवरी को आयोजित आप की पहली जनसभा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य योगिंद्र यादव ने संबोधित किया था।