पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश का झंडा फहराने के बाद प्रशासक के सलाहकार आईएएस के.के.शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि चंडीगढ़ आजाद भारत का प्रतीक है और एक आधुनिक शहर भी है। यह वृद्धि और विकास की उस चौहमुंखी सफलता की कहानी है जो इसके नागरिकों, प्रशासन, पंजाब और हरियाणा सरकार व केंद्रीय सरकार ने अपने सम्मिलित प्रयासों से प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने ही दम पर आबादी के कल्याण और नागरिकों को सुशासन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। परिणामस्वरूप, नागरिक जीवन और समावेशी विकास के सभी क्षेत्रों में उन्नति और प्रगति दिखाई देती है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और देखिए चंडीगढ़ से गणतंत्र दिवस की कुछ तस्वीरें।
फोटोः रविंदर सिंह भाटिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.