पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। 26 जनवरी के बाद मौसम भी साफ हो गया है। हालांकि पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद शहर में अभी ठंडी हवाएं अभी चल रही हैं। इस बीच सोमवार सुबह 11 बजे शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी के चलते शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले चार-पांच रोज मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि फरवरी के पहले हफ्ते में एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। वहीं मौसम साफ होने के साथ ही रेल एवं हवाई यातायात भी सामान्य हो गया है। सभी फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.