पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूएस से भी मांगे जा रहे सेमिनार के मिनट्स

यूएस से भी मांगे जा रहे सेमिनार के मिनट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित दयानंद चेयर फॉर वैदिक स्टडीज और संस्कृत डिपार्टमेंट की ओर से यज्ञ पर कराए गए सेमिनार के मिनट्स और सिफारिशें यूएस के कई लोग सेमिनार समापन से पहले ही मांग चुके हैं।इसकी बड़ी वजह है इसका विषय। यह दावा रहा संस्कृत डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रो विरेंदर कुमार अलंकार का। गोल्डन जुबली हॉल में समाप्त हुए इस सेमिनार के दौरान यज्ञ एवं उनके साइंटिफिक उपयोग पर चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि रहे गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार से डॉ सुरिंदर कुमार।

करीब 40 एक्सपर्स्ट ने इस सेमिनार में भाग लिया।करीब 36 रिसर्च पेपर्स में यज्ञ के प्रेक्टिकल, अप्लाइड एंड साइंटिफिक आस्पेक्ट पर डिस्कशन हुआ। पर्यावरण बचाने में इनके महत्व और मन की शांति में इनके रोल को एक्सपर्स्ट ने तथ्यों के साथ पेश किया। पहली बार इस विषय पर महर्षि संदीपनी वेद विद्या प्रतिष्ठान के संयोग से इस सेमिनार का आयोजन किया गया था। समापन समारोह में डॉ सुरिंदर कुमार ने रिषी दयानंद ने यज्ञ सबको उपलब्ध कराए। डॉ दिनेश चंद्र शास्त्री, डॉ वेद प्रकाश दिनदोरिया, डॉ बलबीर आचार्य और डॉ सुभाष विद्यालंकार भी इस मौके पर मौजूद रहे।