पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। चंडीगढ़। शहर से लोकसभा के लिए कांग्रेस की टिकट किसी को भी दे दो लेकिन मौजूदा सांसद पवन कुमार बंसल को नहीं। मौजूदा हालात में बंसल को टिकट नहीं देनी चाहिए। बंसल शहर में परिवारवाद की राजनीति कर रहे है। वर्चस्व की राजनीति अब नहीं चलेगी। सोमवार को चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक शुरू होने से पहले ही पूर्व सीनियर डिघ्टी मेयर एवं कांग्रेस अर्बन वन के प्रेसिडेंट हरमोहिंदर सिंह लक्की ने यह कहकर कांग्रेस में बंसल के खिलाफ उभरते हुए आक्रोश को हवा दे दी। लक्की ने कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के प्रभारी शकील अहमद के सामने 50 से अधिक कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए बंसल को टिकट न देने की मांग की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.