पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला। चौथे शहीद मेजर संदीप सागर मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में जीएनपीएस ने अर्जुन आजाद के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत संदीप सागर को 104 रन से पराजित कर दिया। चमनलाल डीएवी स्कूल में खेल गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरू नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-36 चंडीगढ़ ने 40 ओवर 4 विकेट खोकर 274 रन बनाए।
मैन ऑफ द मैच अर्जुन ने 94 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली। जबकि निखिल ने 57 गेंदों में 65 और सूरज ने 41 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया। नेहल ने 2 विकेट लिए। जवाब में संदीप सागर की टीम 30 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। अर्जुन ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 15 रन देकर 6 खिलाडिय़ों को आउट किया। निपुण ने 15 रन देकर 2 विकेट झटके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.