पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बैडमिंटन मेंस सी डिवीजन इवनिंग कॉलेज टूर्नामेंट के लीग मैच में पीयू चंडीगढ़ ने लाला जगत नारायण कॉलेज जलालाबाद को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर दिया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और एक समय दोनों ही टीमें 2-2 मैच जीत कर बराबरी पर थी।
लेकिन अंतिम मुकाबले में पीयू चंडीगढ़ ने बाजी मार ली। एक अन्य मुकाबले में कीनवेय कॉलेज अबोहर ने बाबे की कॉलेज दुधर को 3-2 से शिकस्त दी। दिन के एक अन्य मुकाबले में गुरू राम दास कॉलेज जलालाबद ने डीएवी कॉलेज फाजिल्का को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.