पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। इनेलो ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार कश्यप को इनेलो की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। रामकुमार कश्यप कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं और वे इससे पहले इनेलो जिला कुरुक्षेत्र इकाई के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
कश्यप को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा अभय सिंह चौटाला व अशोक अरोड़ा ने की। इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार कश्यप को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर पूरे पिछड़े वर्ग का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
इनेलो ने तो अपने पत्ते खोल दिए है। अब देखना है कि कांग्रेस किसे राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाती है। इनेलो के उम्मीदवार की हालांकि जीत तय मानी जा रही है। दोनों सीटों में एक सीट कांग्रेस और एक सीट इनेलो के खाते में जाना तय है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.