पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज, नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज, नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। केजरीवाल फैक्टर हरियाणा में खूब काम कर रहा है।विजिलेंस विभाग ने प्रदेश के 14 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।इन अधिकारियों के खिलाफ दिसंबर में जांच पूरी हुई थी। पंचकूला में विजिलेंस के कार्यालय ने आज लिखे अपने पत्र में कहा कि विभाग ने 15 जांच की थी। इसमें से 6 जांचों में आरोप सिद्ध पाए गए।दिसंबर में 2013 के दौरान 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को 10000 रुपए से लेकर 30000 रुपए तक की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध मामले दर्ज किए इनमें रती राम, सहायक कार्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा, नरेश कुमार, ऑडिट अधिकारी/प्रबंधक, सरस्वती कुंज सहकारी आवास समिति गांव वजीराबाद, गुडग़ांव, भगत सिंह (निलम्बित संस्कृत अध्यापक) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हेतमपुरा, भिवानी, विजय कुमार, उपभोक्ता लिपिक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, भिवानी और राजीव गुप्ता, जूनियर इंजीनियर , पंचायती राज, जींद शामिल हैं।