पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु नानक स्कूल की रोमांचक जीत

गुरु नानक स्कूल की रोमांचक जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोका कोला अंडर-16 क्रिकेट कप के लीग मैच में गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 ने चंडीगढ़ बैप्टिस्ट पर 20 रन से रोमांचक जीत दर्ज की है। जीएनपीएस-36 में खेले गए मैच में मेजबान स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 5 विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से भीम ने 72 रन की पारी खेली जबकि हरिंदर ने 71 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ बैप्टिस्ट के लिए आयुष और हर्ष ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में उतरी चंडीगढ़ बैप्टिस्ट स्कूल की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वे 33 ओवरों में 199 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए संजीव ने 44 और निखिल ने 33 रन बनाए। गुरु नानक स्कूल के लिए अमन ने 4 और मनवीर ने 2 विकेट लिए।