पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द ही देश को मिलेंगे प्रहार

जल्द ही देश को मिलेंगे प्रहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


चंडीगढ़। दस हजार किलोमीटर मारक क्षमता वाले प्रगति और प्रहार जल्द ही देश को मिलेंगे हालांकि 20 हजार किलोमीटर वाली क्षमता वाले हथियार मिलने में अभी समय है। पंजाब यूनिवर्सिटी में कलोकियम सीरीज के तहत लेक्चर देने के लिए आए डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में मिसाइल एंड स्ट्रेटजिक सिस्टम के डायरेक्टर जनरल डॉ वीजी शेखरन ने यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत में दी। अग्नि 3 मिसाइल सिस्टम के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर रहे शेखरन यानि दि अग्नि मैन ने एरोस्पेस टेक्नोलॉजीस एंड एप्लीकेशन प्रेजेंट एंड फ्यूचर पर प्रेजेंटेशन देते हुए देश में हथियारों खास तौर पर मिसाइल और फाइटर प्लेन की जानकारी दी।