पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल ने गवर्नमेंट स्कूल को 7 विकेट से रौंदा

डीएवी स्कूल ने गवर्नमेंट स्कूल को 7 विकेट से रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। कोका कोला अंडर-16 क्रिकेट कप के लीग मैच में गत विजेता डीएवी स्कूल-8 ने गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-35 को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। डीएवी स्कूल-8 में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गवर्नमेंट स्कूल-35 को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। गवर्नमेंट स्कूल-35 की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 21 ओवरों में सिर्फ 56 रन बनाकर सिमट गई।

टीम की ओर से सिर्फ मनदीप(22) और रिशभ(12) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। डीएवी-8 के लिए राहुल और प्रशांत ने 3-3 बल्लेबाजों को चलता किया जबकि जगदीप ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी डीएवी स्कूल-8 की टीम ने 13.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए प्रशांत ने 39 रन की पारी खेली। गवर्नमेंट स्कूल-35 की ओर से मनदीप ही 12 रन देकर दो विकेट लेने में सफल हो सके।