पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मित्तल ट्रॉफी के लिए चंडीगढ़ टीम घोषित

मित्तल ट्रॉफी के लिए चंडीगढ़ टीम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन(एफिलिएटेड टू पीसीए) ने आगामी मित्तल ट्रॉफी के लिए चंडीगढ़ टीम के 21 संभावितों की घोषणा कर दी है। ये ट्रॉफी 8 फरवरी से शुरु होगी और टीम के संभावितों ने सोमवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में कोच हरीश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कैंप में अभ्यास किया।

संभावितों में टीम इंडिया के स्टार युवराज सिंह को भी जगह दी गई है। युवी के अलावा टीम में आईपीएल फेम मनन वोहरा को भी चुना गया है। इन दोनों के अलावा टीम इस प्रकार है: सारुल कंवर, अमित पराशर, जसकरण सिंह सोही, विश्वास भल्ला, गुरकीरत वालिया, उदय कौल, सिद्धार्थ कौल, गुरइंदर सिंह, वी आरवी सिंह, जसकरण सिंह बूटर, गौरव गंभीर, गौरव पुरी, अंशुल त्रिपाठी, सिमरनप्रीत सिंह, अर्पित सिंह पन्नू, हेमांक, आयुष, अमन भारती, गुरजोत सिंह और अनिल शामिल हैं।