पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार को स्टूडेंट अगेंस्ट करप्शन प्रोग्राम के तहत एक बार फिर संसद में पेंडिंग पड़े भ्रष्टाचार से जुड़े बिल पास करने की मांग उठाई। इसकी मांग को लेकर हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एक सिग्नेचर अभियान बुधवार से चलाया जाएगा। 28 से 29 जनवरी को चलने वाले इस अभियान में हुए सिग्नेचर के बाद 31 जनवरी को सभी सांसदों को इसकी प्रतियां सौंपी जाएंगी।
प्रिवेंशन ऑफ करप्शन बिल, प्रिवेंशन ऑफ मनी लांडरिंग बिल, दि व्हिसल ब्लोअर प्रोटेक्शन बिल, बिल टू एड्रेस फॉरेन ब्राइब बिल, राइट ऑफ सिटिजन ग्रीवेंसेज रिड्रेसल बिल,ज्यूडिशियल स्टैंडर्ड एंड अकाउंटेबिलिटी बिल और पब्लिक प्रिक्रियोरमेंटबिल को पास करने की मांग एनएसयूआई ने देश भर में की है। एनएसयूआई की प्रेसिडेंट दमन बाजवा ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकपाल बिल तो पास कर दिया लेकिन कुछ ऐसे बिल हैं जिनकी मदद से भ्रष्टाचार को निचले स्तर पर ही रोकना संभव है। इन्हें भी पास किया जाना चाहिए। इस संबंध में 30 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया था। प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए बाजवा ने बताया कि इन बिल को पास कराने के लिए एनएसयूआई हर राज्य सभा एवं लोकसभा मेंबर से मिलेगी और जिलों में चलाए जा रहे सिग्नेचर अभियान की प्रतियां उन्हें सौंपी जाएंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.