पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यूटी टाइटल्स से मॉडल्स को नवाजा गया

ब्यूटी टाइटल्स से मॉडल्स को नवाजा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। ट्राईसिटी के बडिंग मेल व फीमेल मॉडल्स के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'मिस एंड मिस्टर इंडिया नॉर्थ 2014 आर्गेनाइज किया जा रहा है। सोमवार को इसी कॉन्टेस्ट का एक राउंड चंडीगढ़ में हुआ। जहां फीमेल मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया। सेक्टर-11 की गिफ्ट शॉप ड्यूसन में रैंप वॉक किया। फैशन शो के रूप में हुए इस कॉन्टेस्ट का यह प्रिलमनरी राउंड था।


रैंप वॉक के साथ मॉडल्स ने अपना परिचय दिया। ट्राईसिटी की करीब 10 बडिंग मॉडल्स इसका हिस्सा बनीं। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को हरविंदर कौर, राजेश दत्त और नरेश चड्ढ़ा ने जज किया। उन्होंने मॉडल्स को 'मिस ब्यूटीफुल,'मिस फोटोजेनिक,'मिस ब्यूटीफुल स्किन,'मिस ब्यूटीफुल स्माइल,'मिस ब्यूटीफुल टीथ,'मिस परफेक्ट, 'मिस टैलेंटेड और 'मिस ऑडियंस च्वाइस जैसे टाइटल्स से सम्मानित किया। इस कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले 23 फरवरी को होगा।