पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसीए क्लब की महिलाओं ने मनाया बसंत पंचमी का पर्व

पीसीए क्लब की महिलाओं ने मनाया बसंत पंचमी का पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली । पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की लेडीज क्लब की ओर से सोमवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके महिलाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों को पेश किया गया। लेडीज क्लब की प्रमुख हरिंदर बंगा , सीमा बख्शी, शीनी सिंह,बीनी बंगा,सवीना गोसल और इंदरजीत कौर ने बताया कि क्लब की ओर से आने वाले समय में कई तरह के कार्यक्रमों को करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बसंत पर्व का यह कार्यक्रम क्लब की सदस्यों की ओर से मिल कर खुशी से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिलाओं की ओर से पीले रंग के वस्त्रों को पहन कर हिस्सा लिया गया। इसके अलावा ढोल की ताल पर जमकर सदस्यों की ओर से डांस कर बसंत को खुशामदीद कहा गया। पीसीए में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और खुशी मनाई गई।