पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ। गुरदासपुर में पुलिस की फायरिंग में एक सिख युवक की मौत के मामले पर अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई पूरी करने के लिए पंजाब सरकार ने समय दिए जाने की मांग की है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दो माह का समय देते हुए मामले पर 7 अप्रैल के लिए सुनवाई तय की है। स्वयं सेवी संस्था लायर्स फॉर हयूमन राइटस इंटरनेशनल की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि 29 मार्च 2012 को शिव सैनिकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ सिख युवक गुरुद्वारा रामगढिय़ा के बाहर सड़क पर बैठे थे।
एक दिन पहले ही पंजाब के तात्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी पर रोक की मांग को लेकर सिख युवकों के साथ शिव सेना कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। पुलिस ने पहले तो हवा में फायर किए लेकिन बाद मे इन युवकों पर गोलियां चला दी। 19 वर्षीय जसपाल सिंह को एक गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.