पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैैंबर्स व हाउस बिल्डिंग स्कीम के लिए जमीन की मांग

चैैंबर्स व हाउस बिल्डिंग स्कीम के लिए जमीन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


चंडीगढ़ । वकीलों के लिए चैंबर्स का निर्माण करने व हाउस बिल्डिंग स्कीम के लिए जमीन दिए जाने की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर सोमवार केंद्र सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से समय दिए जाने की मांग की गई।


चीफ जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस अरुण पल्ली की खंडपीठ ने एक माह का समय दिया है। बार एसोसिएशन की तरफ से याचिका में कहा गया कि उनके 8055 वकील सदस्य हैं और उनके पास वकीलों के बैठने के लिए 131 चैंबर्स हैं। ऐसे में वकीलों के लिए चैंबर्स बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन हाईकोर्ट के पास ही जमीन अलॉट करे।