पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना में 11 लाख 41 हजार ने योजना का लाभ उठाया

मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना में 11 लाख 41 हजार ने योजना का लाभ उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना में 11 लाख 41 हजार से ज्यादा मरीज योजना का लाभ उठा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ में बताया कि 24 जनवरी, 2014 तक प्रदेशभर में लगभग 11,41,144 ओपीडी मरीजों ने मुफ्त सेवाओं का लाभ उठा चुके है तथा अस्पतालों में ओपीडी की औसत दर 54,340 मरीज प्रतिदिन रही है।


राव नरेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में दाखिल 90,732 मरीजों को भी नि:शुल्क सुविधाएं प्रदान की गई तथा औसत दर प्रतिदिन 4321 मरीज रही। इस दौरान मरीजों को 1 करोड़ 65 लाख से अधिक दवाइयों का वितरण किया गया। राज्य सरकार योजना के अंतर्गत दवाइयों के साथ-साथ लैब जांच की सुविधा भी नि:शुल्क प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक 4,55,803 लैब टेस्ट मुफ्त किये गये है। इसके अलावा, 46,289 मरीजों के नि:शुल्क एक्स-रे, 21,592 मरीजों की ईसीजी जांच तथा 18,887 मरीजों का अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी टैस्ट भी नि:शुल्क किया गया है।