पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 300 बच्चों ने लिया वॉकथन में हिस्सा

300 बच्चों ने लिया वॉकथन में हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। तेल और गैस संरक्षण का संदेश देने के लिए 300 बच्चों ने आज यहां वॉकथन में हिस्सा लिया। ये बच्चे सेक्टर- 22, 23, 18 और 19 स्थित सरकारी स्कूलों के एनएसएस वालंटियर्स हैं। नगर निगम कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह ने सेक्टर-17 से इस वाकथन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सीनियर रीजनल मैनेजर कृष्ण कुमार हांडा भी मौजूद थे।


वॉकेथन का आयोजन तेल और गैस संरक्षण पखवाड़ा ओजीसीएफ-2014 के हिस्से के रूप में किया गया। कृष्ण कुमार हांडा ने बताया कि लोगों को तेल व गैस संरक्षण की जरूरत के बारे में जागरूक बनाने के लिए पूरे देश में केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय अपने तेल संरक्षण शोध संघ (पीसीआरए) के मार्फत और सार्वजनिक तेल कंपनियों के सहयोग के साथ वर्ष 1991 से तेल और गैस संरक्षण पखवाड़ा ओजीसीएफ-2014 नामक जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन हर साल कराता है। आज का यह कार्यक्रम नागरिकों के बीच तेल एवं गैस संरक्षण की आदत को बढ़ावा देने और हमारी आने वाली पीढिय़ों को बेशकीमती जैविक तत्वों का इस्तेमाल इस भूमि को हरा-भरा बनाए रखने के लिए बड़े सोच-समझकर करने का संदेश देने के इरादे से किया गया।