पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। बिजली बिलों की अदायगी की ऑनलाईन सुविधा पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। पहले यह सुविधा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में फरीदाबाद, गुड़गांव व हिसार शहर में तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में उपलब्ध थी।
यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक ऑप्रेशन वी.के.चौधरी ने आज यहां बताया कि हरियाणा में अब सभी बिजली उपभोक्ता अपने बिलों का ऑनलाईन विस्तृत ब्यौरा देख सकते हैं तथा बिलों की अदायगी भी ऑनलाईन कर सकते हैं। इसके अलावा कैश कलैक्शन सैंटरों पर अदायगी की प्रणाली को टोकन प्रणाली के साथ सुविधाजनक बनाया जा रहा है तथा बहुत से स्थानों पर छत के नीचे बैठने की सुविधा भी दी गई है।
उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को बिलों की ऑनलाईन अदायगी की सुविधा के अलावा हाल ही में नये कनैक्शन के लिए ऑनलाईन आवेदन तथा एस.एम.एस. के माध्यम से शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इन सुविधाओं का सम्बन्धित निगम की वैबसाईट पर जाकर उपयोग कर सकते हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की वैबसाईट www.dhbvn.com ¥æñÚU www.uhbvn.com हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की वैबसाईट पर उपभोक्ता होमपेज पर लिंक कस्टमर सर्विस पर तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की वैबसाईट के होमपेज पर जाकर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.