पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। 'कृष' के रूप में ऋतिक के दीवाने की कमी नहीं। वे जहां भी निकलते हैं फैन्स की भीड़ लग ही जाती है। कुछ ऐसा ही माहौल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रविवार को दिखा। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन जैसे ही दोपहर में जेट एयरवेज की लाइट से उतरकर बाहर निकले, आसपास मौजूद लोग उन्हें देखते ही कहे ये तो कृष है, बस उसके बाद लोगों ने अपने कैमरे में ऋतिक को कैद करना शुरू कर दिया। वे यहां से सीधे शिमला अपनी फिल्म 'बैंग-बैंग' की शूटिंग के लिए रवाना हुए। फिल्म के क्रू मेंबर के मुताबिक ऋतिक फिल्म का एक्शन सीन रिहर्सल करने के लिए पहुंचे हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी पहुंचेंगी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और देखिए जब ऋतिक पहुंचे चंडीगढ़ तो कैसा था एयरपोर्ट का नजारा।
फोटोः मधुप यादव
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.