पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत हथियारों की तकनीक के मामले में सेल्फ सफिशिएंट है शेखरन

भारत हथियारों की तकनीक के मामले में सेल्फ सफिशिएंट है- शेखरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. भारत हथियारों की तकनीक के मामले में सेल्फ सफिशिएंट है लेकिन आयात का बड़ा कारण है कि इतने बड़े स्तर पर प्रोडक्शन संभव नहीं है। देश के पास देसी तकनीक में टैंक अर्जुन मार्क 2 है। लेकिन इसको रिप्लेस ना करने का बड़ा कारण है प्रोडक्शन नहीं कर पाना। डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में मिसाइल एंड स्ट्रेटजिक सिस्टम के डायरेक्टर जनरल डॉ वीजी शेखरन ने यह जानकारी पंजाब यूनिवर्सिटी दौरे में दी। उन्होंने कहा कि यूएस, फ्रांस और रशिया के आगे रहने का कारण उनकी सालों पहले की तैयारियां हैं। इसकी वजह से उनके पास रिलाएबल मेच्योर वैपन इंडस्ट्री है।

शेखरन ने बताया कि अगिन 5 मिसाइल में पूरी तरह भारतीय तकनीक का उपयोग किया गया है और ये निकट भविष्य में भारतीय सेना का स मानजनल हिस्सा होगी। अपनी प्रेजेंटेशन में पांच हजार किलोमीटर से लेकर 20 हजार किलोमीटर वाली क्षमता वाले हथियारों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इन हथियारों को देश-दुनिया के सामने आने में अभी काफी समय लगेगा। शेखरन पंजाब यूनिवर्सिटी में कलोकियम सीरीज के तहत लेक्चर देने के लिए आए थे।