पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टनर के साथ ४.२७ करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले को ज्यूडीशियल रिमांड

पार्टनर के साथ ४.२७ करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले को ज्यूडीशियल रिमांड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


मोहाली। चंडीगड़-लांडरा रोड पर स्थित गित्तू ग्रुप हाउसिंग के एक पार्टनर के साथ 4.27 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने वाले चंडीगढ़ निवासी विकास गोयल को मटौर पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने मामले की कार्रवाई करते हुए विकास को १४ दिनों के ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया।

क्या था मामला
गित्तू ग्रुप हाउसिंग के पार्टनर जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पार्टनर विकास गोयल निवासी सेक्टर-२३ चंडीगढ़ में उनके जमीन खरीदने के लिए ४.२७ करोड़ रूपये लिए थे। इसके बाद ना तो जमीन खरीदी और ना ही पैसे वापिस किए गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने लंबी इंक्वारी के बाद विकास के खिलाफ मटौर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया था।