पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआईईटी में ब्रांच चेंज की मांग को लेकर धरना

यूआईईटी में ब्रांच चेंज की मांग को लेकर धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में ब्रांच चेंज करने की मांग को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) ने वाइस चांसलर ऑफिस के बाहर धरना दिया। सतवंत सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में स्टूडेंट्स ने कहा कि पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और आईआईटी सहित सभी इंजीनियरिंग एजुकेशन इंस्टीट्यूट में नियम रहता है कि सीट खाली होने पर स्टूडेंट सेकंड ईयर में स्ट्रीम बदल सकता है। एक से दूसरी ब्रांच में जाने की इजाजत रहती है। ऐसे में स्टूडेंट के सिलेबस पर अंतर नहीं पड़ता क्योंकि पहले साल में सबका कोर्स समान रहता है। लेकिन पीयू में इसकी इजाजत नहीं दी जाती। बीते साल अक्टूबर में पुसू ने वाइस चांसलर को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। इसे लेकर दिए गए धरने में पहुंची डाइरेक्टर रेनू विज ने आश्वासन दिया था कि ये डिमांड पूरी कर ली जाएगी लेकिन अभी तक इस पर काम भी शुरू नहीं हुआ। वार्डन हरीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्टूडेंट्स को उनकी मांग जल्द स्वीकार कराने का आश्वासन दिया।