पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबल टेनिस में चंडीगढ़ ने जीता खिताब

टेबल टेनिस में चंडीगढ़ ने जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज वुमंस टेबल टेनिस चैंपियनशिप(सी-डिविजन) में देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमंस चंडीगढ़ ने खिताबी जीत दर्ज की है। पीयू जिम्नेजियम हॉल में खेले गए फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ ने डीएवी कॉलेज फाजिल्का को 3-1 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। फाइनल के पहले ही मैच में विजेता टीम को हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ की ज्योति को फाजिल्का की श्वेता के हाथों 2-11, 4-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद चंडीगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार वापसी की और लगातार तीन गेम जीत डाले। हार के बाद रिचा ने पहली जीत दिलाई। रिचा ने फाजिल्का की सुनीता को 11-3, 11-2, 11-2 से हराया जबकि पूनम ने मेहमान टीम की शिल्पा को 11-7, 11-4, 11-9 से रौंदकर बढ़त हासिल कर ली। चौथे और निर्णायक गेम में रिचा श्री एक बार फिर कोर्ट पर उतरी और श्वेता को सीधे गेम्स में हरा दिया। रिचा ने ये गेम 11-2,11-1, 11-1 से हराकर चंडीगढ़ को विजेता बना दिया।