पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा राज्यसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भरा नामांकन

हरियाणा राज्यसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हरियाणा में अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम के चलते केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला की सांसद कु. सैलजा ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया। कांग्रेस प्रभारी डा. शकील अहमद और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में भरे गए इस नामांकन के बाद सैलजा का राज्यसभा जाना तय हो गया है। परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने डमी कंडीडेट के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। यह दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में थी और डा. रामप्रकाश व चौ. ईश्वर सिंह यहां से राज्यसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद एक सीट कांग्रेस और दूसरी सीट इनेलो के खाते में गई।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।

फोटोः रविंदर सिंह भाटिया