पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 स्टूडेंट्स को 7 करोड़ की छात्रवृति राशि देगी गुरू कुल विद्यापीठ फोटो सहित

100 स्टूडेंट्स को 7 करोड़ की छात्रवृति राशि देगी गुरू कुल विद्यापीठ फोटो सहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. गुरूकुल विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी की ओर से राज्य के प्रतिभावान स्टूडेंट्स को 7 करोड़ से अधिक की राशि उनकी पढ़ाई को लेकर दी जाएगी। इस बात की जानकारी विद्यापीठ के आलाधिकारी की ओर से मंगलवार को दी गई। इस बारे में विद्यापीठ के वाईएस प्रेसीडेंट डॉ. एस.सी.जैन ने बताया कि 'संकल्प-2014 के तहत एक टैस्ट लिया जाएगा, जिसमें से करीब 15 सौ स्टूडेंट्स को चयनित किया जाएगा और उसमें से भी सुपर 100 स्टूडेंट्स को 7 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह स्कॉलरशिप की रकम स्टूडेंट्स को सीधे तौर पर नहीं दी जाएगी बल्कि यह रकम उनके उस संस्थान में दी जाएगी जहां वे एडमिशन लेंगे।

उन्होंने बताया कि संकल्प- 2014 के तहत विभिन्न स्कूलों व कालेजों में स्टूडेंट्स को तीन श्रेणियों में बांट कर कंपीटीशन करवा ये जायेंगे। इन सभी श्रेणियों (मोड्यूल्स) के तहत स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण प्रश्न पत्रों पर आधारित असाइनमेंट्स दी जायेंगी। इन असाइनमेंट्स में प्लस टू के नॉन मैडी कल के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र दिये जायेंगे जो कि स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड एग्जामिनेशन में भी मददगार साबित होंगे। डा. एस.सी.जैन ने कहा कि उनकी ओर से जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उससे स्टूडेंट्स के जीवन में सफलता के लिए एक बढिय़ा प्लेटफार्म मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में संपर्क किया जा रहा है,और यह परीक्षा फरवरी माह में ली जाएगी।