पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशियारपुर। सेना की नौकरी के दौरान जहां देश की सरहदों की रक्षा करता था वहीं अब रिटायरमेंट के बाद घर में बैठना अच्छा नहीं लगता है। रिटायरमेंट के बाद सरकार की तरफ से कोई नौकरी भी नहीं मिली। बस सेना की तरफ से पेंशन मिल रही है पर हमें दुख है कि सरकार ने अभी तक सही मायने में वन रैंक वन पेंशन स्कीम को लागू नहीं किया है जिसकी वजह से अब जो सैनिक रिटायर हो घर लौट रहे हैं वह हमसे ज्यादा पेंशन पाते हैं। हमने 1962 के साथ साथ 1968, 1971 के अलावे कारगिल की लड़ाइयां भी लड़ी पर हमारे दुख दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। यह दु:ख भरी दास्तां जिले के पूर्व सैनिकों ने रविवार को पुलिस लाइन्स में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर दैनिक भास्कर के साथ विशेष बातचीत के दौरान बताई।
बीस सालों से हर परेड में भाग लेना नहीं भूलते हैं बुजुर्ग सैनिक
होशियारपुर जिले को देश में इस बात पर गर्व है कि देश की सेना में आज भी सबसे अधिक सेना इसी जिले से संबंधित हैं वहीं देश में सबसे ज्यादा रिटायर्ड फौजी भी होशियारपुर में ही है। सरकार ने होशियारपुर में इनकी सेहत सुविधाओं को ध्यान में रख ईसीएचएस(एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ सिस्टम) अस्पताल के सात साथ जनौड़ी ढोलवाहा में स्मारक का भी निर्माण किया हुआ है। रिटायरमेंट के बाद अपने को बुजुर्ग शब्द से नफरत करने वाले सभी पूर्व फौजियों ने कहा सरकार अभी भी हाथ में बंदूकें थमा दे तो सरहदों पर दुश्मनों को दिन में भी तारे दिखा सकता हूं फिर हम बुजुर्ग कैसे हुए। खाली घर में समय नहीं गुजरता है तो हमने 1995 में निर्णय लिया कि जनौड़ी व अतवारापुर के सभी पूर्व फौजी स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर हम भी परेड में भाग लेंगे जिसे हम आजतक निभाते चले आ रहे हैं।
शराब के कोटा कम करने की समस्या से परेशान है पूर्व सैनिक
पुलिस लाइन्स में पूर्व सैनिकों में कैप्टन गुरदेव सिंह, गुरमेल सिंह, मदनलाल, जीवललाल, मेजर जसपाल सिंह, विजय कुमार, दलवीर सिंह, दर्शन सिंह, संजीवन लाल, सूबेदार जीत सिंह, नरिन्दर सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, अमरीका सिंह, प्यारा सिंह व सुखबीर सिंह ने बताया कि नौकरी के दौरान हमें सेना की तरफ से अफसर रैंक के लिए 16 बोतल की जगह अब 10, जेसीओ के लिए 10 बोतल की जगह 6 और अन्य पदों के लिए 8 बोतल की जगह सिर्फ 4 बोतल का कोटा फिक्स कर दिया है। रिटायरमेंट के बाद घर बैठने पर इसकी तलब ज्यादा होती है पर सरकार ने कोटा कर कर दिया है।
स्पेशलिस्ट डाक्टर नहीं होने से खरीदनी पड़ती हमें महंगी दवाई
सभी पूर्व सैनिकों का कहना है कि सरकार ने होशियारपुर में हमारे लिए ईसीएचएस अस्पताल की सुविधा तो बहाल कर दी है पर उसमें कोई स्पेशलिस्ट डाक्टर नहीं है। यहां से रैफर होकर हम सिविल अस्पताल में तो जाते हैं पर वहां लिखी दवाइयां हमें महंगे दाम पर बाजार से खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। यही नहीं कैंटिन में हमें खुद सामान लेने आना पड़ता है। कई बार जब हम बीमार होते हैं तो कैंटिन से हमारे बच्चों को सामान नहीं दिया जाता है। सरकार को हमारी इस कठिनाइयों को समझनी चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.