पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीफ जस्टिस ने किया लॉयर्स चेंबर्स का उद्घाटन

चीफ जस्टिस ने किया लॉयर्स चेंबर्स का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. नए जिला अदालत परिसर में मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को चीफ जस्टिस एसके कौल ने लॉयर्स चैंबर कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर चीफ जस्टिस कौल ने कहा कि वकीलों को अपने दायित्व को निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए जिला अदालत परिसर में वकीलों को जो जगह दी गई है वहां बैठना चाहिए। सेक्टर 17 की तरह यहां भी अतिक्रमण स्वीकार नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नए वकीलों को अगर जगह नहीं मिलती तो एक और कॉम्पलेक्स भी तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने वकीलों से आह्वान किया किया कि वह किसी भी मुद्दे पर काम ठप न करें। क्योंकि इससे हजारों लोग प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने केसों का जल्द निबटारा किया जाना चाहिए। इस समय पांच साल पुराने लगभग 55 हजार केस लंबित हैं। हमारी प्राथमिकता पुराने केसों को शीघ्र निबटाना होनी चाहिए। वकीलों के चेंबर्स में अनियमितताओं के सवाल पर कौल ने कहा कि नया परिसर बना है ऐसे में थोड़ी बहुत दिक्कतें तो आती ही हैं।


फैमिली कोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिला अदालत में फैमिली कोर्ट बनाए जाने के लिए काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 नए जजों की नियुक्ति की स्वीकृति के बाद 6 सिविल जजों की नियुक्ति का काम हो चुका है।
इस मौके पर कंस्ट्रक्शन कमेटी के चेयरमैन और एडमिनिस्ट्रेटिव जज राजन गुप्ता और डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज एसके अग्रवाल भी उपस्थित थे।