पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने देश भर के खान पान बना कर मनाया टूरिज्म डे

स्टूडेंट्स ने देश भर के खान-पान बना कर मनाया टूरिज्म डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। मोहाली के रयात एंड बाहरा इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आरबी आईएचएम) के स्टूडेंट्स ने आज टूरिज्म डे मनाया। संस्थान की सीनियर डायरेक्टर सोनाली सिन्हा के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स ने देश के विविध कल्चर को अलग- अलग राज्यों के खान-पान और स्वाद के जरिए पेश किया। चूंकि हर राज्य के खाने का अपना ही एक पकने का तरीका और स्वाद है इसलिए यह इस देश को दुनिया से बिल्कुल अलग बनाता है।


भारत में खाने की वैरायटी, स्वाद और ले वर बहुत ज्यादा हैं। भौगोलिक स्तर पर विविध होने की वजह से हर क्षेत्र का अपना ही कु जीन और खाना बनाने का तौर-तरीका है। इन्हीं तौर-तरीकों को जेहन में रखकर आरबी आईएचएम के स्टूडेंट्स ने लाइव किचन सेटअप किए ताकि खाना बनाने में आसानी हो। शेफ वरुण और शेफ मनबीर के नेतृत्व में आरबी आईएचएम के अलग-अलग सेमेस्टर में पढ़ रहे स्टूडेंट्स ने कई तरह के कु जीन तैयार किए। इस गिनती में पंजाब का सरसों का साग, मक्की की रोटी और गुड़ का हल्वा तथा, हैदराबादी बिरयानी, राजस्थानी दाल-बाटी, अवध के कबाब और साउथ इंडियन सांबर डोसा और वड़ा शामिल थे। इनके साथ-साथ कई साइड-डिश और चटनी, दाल, कड़ी आदि भी बनाए गए ताकि खाने का ले वर और टेक्स्चर और बेहतर बनाए जा सकें।


इस मौके पर स्टूडेंट्स ने स्टॉल लगाए थे और संस्थान की छात्राओं ने ट्रेडिशनल भारतीय साडिय़ां पहनकर मेहमानों का स्वागत किया। इस इवेंट का उद्घाटन माननीय कैंपस डायरेक्टर के.सी. अग्रवाल और आरबी आईएचएम की सीनियर डायरेक्टर सोनाली सिन्हा ने किया। पूरे कैंपस के स्टूडेंट्स ने भारत के आकर्षक और स्वादिष्ट कु जीन चखे और आरबी आईएचएम के स्टूडेंट्स की इस कोशिश की खूब सराहना की। आरबी आईएचएम द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऐसे इवेंट्स की बदौलत भारतीय कल्चर की स्पिरिट को बनाए रखते हैं।