पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 17वीं शाखा की शुरुआत की

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 17वीं शाखा की शुरुआत की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ ग्रुप आफ काले जिस के झंजेड़ी परिसर में मोहाली जिले की 17वीं ब्रांच की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन डीसी मोहाली तेजिंद्रपाल सिंह सिद्धू ने किया। सीजीसी झंजेड़ी कैंपस में शुरू की गई इस ब्रांच को पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड व एटीएम से लैस किया गया है। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर दीपक साहिल व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रीजनल मैनेजर मधुकर आनंद भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सिद्धू ने अपने विचार सांझ करते हुए कहा कि जब किसी क्षेत्र में कोई शैक्षणिक संस्था खुलती है तो उस क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के साथ साथ अन्य कई तरह की तरक्की भी शुरू हो जाती है। इसी लड़ी के तहत शुरू की गई यह ब्रांच न सिर्फ दूसरे राज्यों से यहां पढऩे आए विद्यार्थियों के लिए सहायक होगी, बल्कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए भी लाभदायक होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी तरह के नशों से तौबा करते हुए अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करके मंजिल फतेह करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों व अन्य स याचारक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी कहा।

दीपक साहिल ने बताया कि भारत के सबसे बड़े बैंक के तौर पर जाने जाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूरे भारत में 1500 शाखाएं हैं, जबकि पंजाब में कुल 440 शाखाएं हैं। इस अवसर पर श्री साहिल ने उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा पब्लिक सेक्टर व शिक्षा संबंधी दी जा रही सुविधाओं बारे भी जानकारी दी।
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ काले जिस के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू व प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने समूह क्षेत्र वासियों व विद्यार्थियों को इस आधुनिक बैंक के खुलने की बधाई दी। श्री धालीवाल ने बैंक को पांच करोड़ रुपए के फिक्स डिपाजिट करवाने की घोषणा भी की।