पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमिनार में जुटे पंजाबी के कलमकार

सेमिनार में जुटे पंजाबी के कलमकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज और पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के सहयोग से कराए गए सेमिनार में जुटे पंजाबी के दिग्गज कलमकार। प्रो किरपाल, गुरपाल लिट्ट और अजमेर सिद्धू ने अपने कहानियों के सफर को बयान किया।


अजमेर के लेखन में समसामयिक समस्याओं का जोर रहता है तो गुरपाल लिट्ट अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा के चांसलर एवं पीयू के फैलो एसएस जौहल ने उन्हें सम्मानित किया। पंजाबी कहानी के लिविंग लेजेंड मोहन भंडारी और गुलजार संधू कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे। अकादमी के प्रेसिडेंट प्रो गुरभजन गिल और गुलजार पंधेर भी इस मौके पर मौजूद रहे।