पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। यादविंद्रा पब्लिक स्कूल को अंडर-१६ क्रिकेट कप के लीग मैच में एपीजे स्कूल के हाथों नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का ये निर्णय सही साबित नहीं हुआ और टीम ३५ ओवरों में १२७ रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए अरबाज ने २३ और विपनजोत ने २१ रन बनाए।
एपीजे स्कूल के लिए आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि हिमांशु ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी एपीजे स्कूल की टीम ने सिर्फ १९ ओवरों में एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से इंदरजीत ने ७७ रन की शानदार पारी खेली जबकि आकाश ने १४ रन बनाए। यादविंद्रा पब्लिक स्कूल के लिए एकमात्र विकेट अरबाज ने झटका।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.