पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। कोका कोला कप अंडर-१६ क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में शिवालिक स्कूल ने गवर्नमेंट मॉडल स्कूल को ७ विकेट से हरा दिया। मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए मैच में शिवालिक स्कूल मोहाली ने टॉस जीतकर गवर्नमेंट स्कूल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। गवर्नमेंट स्कूल की टीम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और ३२ ओवरों में ११६ रन बनाकर सिमट गई।
टीम के लिए धीरज ने सर्वाधिक ४४ रन की पारी खेली। शिवालिक स्कूल के लिए जसकीरत ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि हर्षित ने दो विकेट झटके। इसके अलावा साहिल ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी शिवालिक स्कूल की टीम ने सिर्फ २३ ओवरों में ३ विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से गुरदीप ने नाबाद ७५ रन की पारी खेली। गवर्नमेंट स्कूल मोहाली के लिए धीरज ने दो बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा जबकि सोनू ने एक विकेट लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.