पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विर्मश 2014 में होगी महिला सुरक्षा पर चर्चा

विर्मश 2014 में होगी महिला सुरक्षा पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) की ओर से विर्मश 2014 तीन फरवरी को कराया जाएगा। सिक्योरिटी ऑफ वुमन थ्रू जेंडर सेंसेटाइजेशन सब्जेक्ट पर होने वाले इस प्रोग्राम पर चर्चाके लिए जुटेंगे यूनिविर्सटीज और कॉलेजिस के स्टूडेंट्स। डिबेट, डेक्लामेशन, एस्से राइटिंग, क्रिएटिव राइटिंग और पेपर सब्मिशन के अलावा भंगड़ा, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग, रंगोली मेकिंग और फेस पेंटिंग आदि कंपीटीशन भी होगा।
इस प्रोग्र्राम को कामयाब करने के लिए 156 स्टूडेंट्स की ड्यूटी लगाई गई है। ये पहली बार है कि पीयूसीएससी के किसी प्रोग्राम में प्रेसिडेंट चंदन राणा, वाइस प्रेसिडेंट दिशा अरोड़ा, जनरल सेके्रटरी आभा शर्मा और ज्वाइंट सेके्रटरी सनी मेहता के नाम हैं। ये सभी अलग-अलग पार्टियों से संबद्ध और अकसर प्रोग्राम्स में इनके एक या दो नाम ही दिखाई देते हैं।