पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। दिल्ली में सबसे बड़ी डकैती के तार हरियाणा की जेल में बंद कुख्यात बदमाशों से जुड़ रहे हैं। डकैती में हरियाणा के अशोक घोघा गिरोह का हाथ माना जा रहा है। क्योंकि डकैती के दौरान बदमाश हरियाणा की भाषा बोल रहे थे। इसके साथ ही डकैती का शिकार बने राहुल आहूजा के मैनेजर राकेश शर्मा ने कई बार हरियाणा के युवकों को रखा और नौकरी से निकाला। ऐसे में माना जा रहा है कि कोई बदमाश उनके यहां नौकर बन कर रहा। इसके बाद डकैती की रूपरेखा तैयार की ओर इसे अंजाम दिया गया।
दो माह पहले ही उन्होंने रविंद्र नाम के कर्मचारी को नौकरी से निकाला था। ध्यान रहे दिल्ली में मंगलवार को सुबह दो बैंकों में से चार करोड़, तीन करोड़ रुपए की डकैती हुई। इसमें संदीप नामक युवक कैश की कार को पीछे से एस्कॉर्ट कर रहे थे। लेकिन जब वारदात हुई तो संदीप की कार पीछे रह गई।हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक इस तरह की लूट में हरियाणा के कई बदमाश ग्रुप सक्रिय रहे हैं।पुलिस उनकी भी छानबीन कर रही है। इसके साथ ही संदीप ने दिल्ली पुलिस को जो बयान दिया उसकी पड़ताल भी हरियाणा पुलिस कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.