पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। भारत मौसम विभाग द्वारा जिलेवार मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में 30 जनवरी से ४ फरवरी २०१४ तक के मौसम की जानकारी दी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगले दो तीन दिनों तक मौसम खुश्क रहने व २ व ३ फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम साफ होगा और तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान १७ से २२ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम ४ डिग्री से ८ डिग्री सेल्सियस के दरम्यान रहने की संभावना तथा इस दौरान हवा ४ से ७ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है।
प्रवक्ता ने संभावित मौसम की परिस्थितियों के अनुसार कृषि संबंधी सलाह देते हुए बताया कि गेहूं की फसल में खरपतवार नाशक दवाईयों का छिड़काव मौसम साफ हो जाने पर ही करें। सिंचित सरसों की फसल में सफेद रतुआ आ सकता है। यदि पतों की नीचे सफेद धब्बे दिखाई दें तो मौसम साफ रहने पर ही ०.२ प्रतिशत रिडोमिल एम.जेड. या मेन्कोजेब का स्प्रे मौसम साफ हो जाने पर ही करें। सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें।
पशु देखभाल के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि पशुओं को ठण्ड से बचने के लिए पशुशाला में बांधे तथा बिछावन को सूखा रखें। पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य व दुग्ध उत्पादन के लिए ५० से १०० ग्राम प्रति खनिज मिश्रण प्रति पशु अवश्य दें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.