पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमसीएम कॉलेज में फिजिक्स सोसाइटी की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। एमसीएम कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर 36 में फिजिक्स डिपार्टमेंट ने कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में फिजिक्स सोसाइटी की शुरुआत की। इस सोसाइटी का मकसद विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर विज्ञान के बारे में स्टूडेंट्स का ज्ञानवर्धन करना एवं रोजमर्रा के जीवन में विज्ञान के महत्व को दर्शाना रहा।


कार्यक्रम के पहले दिन वर्कशॉप में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज फोरट्रान-ए के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने फिजिक्स से संबंधित रोचक जानकारियां उपलब्ध करवाई। स्टूडेंट्स ने पोस्टर मेकिंग, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, ट्रेजर हंट, क्विज के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ पुनीत बेदी ने फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स को ज्ञान विज्ञान की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।