पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hats Off To The Martyrdom Of The Martyrs Of The War Memorial

वार मेमोरियल में शहीदों की शहादत को सलाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान निछावर करने वाले देश के सैनिकों को याद करने के लिए चंडीगढ़ वार मेमोरियल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों की शहादत को याद करते हुए कार्यक्रम में पंजाब गवर्नर शिवराज पाटिल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।इस मौके पर आर्मी के कई लेफ्टिनेंट व कर्नल मौजूद रहे।

शिवराज पाटिल ने अपने लिखित संदेश में कहा कि हम उन सभी सैनिकों को सैल्यूट करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और आज भी हम उन्हें अपने दिलों में बसाए हुए हैं। मैं यह उम्मीद करता हूं कि इन शहीदों की शहादत अन्य लोगों को भी प्रेरित करे ताकि वह भी देश के लिए कुछ कर सकें जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। इस दौरान शाम को कैंडल लाइट मार्च का आयोजन किया जाएगा।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और देखें इवेंट की सिर्फ तस्वीरें

फोटो रविंदर भाटिया