पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। स्टूडेंट्स अगेंस्ट करप्शन प्रोग्राम के तहत नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) पीयू की इकाई ने वीरवार को स्टूडेंटस सेंटर पर धरना दिया। वह लोकपाल बिल के साथ ही भ्रष्टाचार विरोधी छह अन्य बिल पास करने की मांग कर रहे हैं। भुपिंदर सिंह बाठ और प्रेसिंडेंट मनोज लुबाणा की अध्यक्षता में सुबह स्टूडेंट सांसद पवन कुमार बंसल से मिले। इसके बाद सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गए।
नेशनल प्रोग्राम के तहत दो दिन सिग्नेचर अभियान के बाद उन्हें तीसरे दिन इलाके के सांसद को मिलना था। एनएसयूआई इन डिमांड को लेकर पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रही है। वह राइट टू पब्लिक प्रिक्रियारमेंट और राइट अगेंस्ट करप्शन आदि बिल को पास करने की मांग कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.