पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • PU 650 Foreign Countries In Scientific Jutenge

देश विदेश के 650 वैज्ञानिक जुटेंगे पीयू में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


चंडीगढ़। नैनोटेक्नोलॉजी इन दि सर्विस ऑफ हैल्थ, एनवायरमेंट एंड सोसायटी। इस विषय पर विचार के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में जुटेंगे देश विदेश के 650 वैज्ञानिक। मौका रहेगा नैनोसाइंस टेक 2014 का। 13 से 15 तक चलने वाली इस कान्फ्रेंस के बारे में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के चेयरपर्सन प्रो. भुपिंदर सिंह भूप ने बताया कि करीब 60 साइंटिस्ट्स इसमें अपनी प्रेजेंटेशन देने वाले हैं।


इसमें करीब 30 यूएसए, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, यूके, चाइना, साउथ अफ्रीका, यूरोप और ईरान आदि देशों से हैं। 12 फरवरी को प्री कान्फ्रेंस वर्कशॉप भी होगी। प्रो भूप ने कहा कि नैनोटेक के कई प्रकार हैं। एटम से लेकर छोटी से छोटी एवाल्यूशन में इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। भविष्य में नैनो साइंस संबंधित रिसर्च को नई दिशा देने में कान्फ्रेंस महत्वपूर्ण साबित होगी।